24497 करोड़ का अनूुपूरक बजट पेश

24497 करोड़ का अनूुपूरक बजट पेश
विधानसभा में वित्तमंत्री ने किया प्रस्तुत..स्वास्थ्य
बिजली और उद्योगों के लिए 13 हजार करोड़ रूपये
भारतीय किसान मोर्चा पार्टी समाचार
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्तीय  वर्ष 2025-26 के लिए 24496.98 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें औद्योगिक विकास की रफ्तार बनाये रखने, बिजली की चुनौतियों को पूरा करने और स्वास्थ्य के लिए करीब 13000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। यह कुल अनुपूरक बजट का आधे से भी ज्यादा है।
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि वित्तीय  वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश का मूल बजट 808736.06 करोड़ का था। अनुपूरक बजट मूल बजट के अनुपात में 3.03 प्रतिशत है। इसे मिलाकर इस वित्तीय वर्ष के लिए कुल बजट अब 833233.04 करोड़ रूपये का हो गया है। वित्तमंत्री ने बताया कि अनुपूरक बजट में प्रदेश की आर्थिक प्रगति और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गयी है।
कोडीन कफ सिरप पर हंगामा,..योगी बोले सपा से जुड़े हैं तार, बुलडोजर की भी तैयारी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में सपा सदस्यों के सवाल का जबाब देते हुए कहा, कोडीन कफ सिरप के तार सपा से जुड़े हैं। कार्रवाही चल रही है। किसी को बख्सा नहीं जायेगा। मुख्य सरगना शुभम जायसवाल का समाजवादी पार्टी से संबंध समाजवादी युवा जनसभा से भी रहा है।
मिलिंद यादव भी गठजोड़ में शामिल है जो शुभम का करीबी है। मिलिंद का फोन नंबर शैली ट्रेडर्स  के जीएसटी रजिस्टेªशन में शामिल है। अवैध लेन देन भी एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है। सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सपा पर तंज कसा। कहा, चिंता मत कीजिये, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं। इससे पहले सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की। बाद में सीएम के जबाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोडीन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में एनडीपीएस के अन्तर्गत कार्रवाही होगी।  उत्तर  प्रदेश सरकार ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है। इसमें 10 से 20 वर्ष तक सजा का प्रावधान है। एसटीएफ ने कहा कि शुभम जायसवाल के खर्चे पर अमित यादव दुबई घूमने गया। आलोक सिपाही है और पक्का सपाई है। हमने आलोक को बर्खास्त किया था। हमारे पास सबूत है कि मनोज यादव, राजीव यादव और मुकेश यादव कोडीन कफ सिरप के अवैध डायवर्जन में शामिल हैं।
कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर फर्म मालिक समेत दो के खिलाफ केस
अतरसुइया थाने में औषधि निरीक्षक ने ओम साई फार्मास्युस्टिकल फर्म पर दर्ज करायी प्राथमिकी
भारतीय किसान मोर्चा पार्टी समाचार
प्रयागराज। कल्याणी देवी स्थित मेसर्स ओम साई फार्मारूयुस्टिकल फर्म के मालिक संस्कार वर्मा और पार्टनर विनोद कुमार वर्मा पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कंपनी ने अवैध तरीके से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की है। औषधि निरीक्षक संतोष कुमार पटेल की तहरीर पर अतरसुइया पुलिस ने कार्रवाही की है।
एफआईआर के मुताबिक, संतोष पटेल ने बताया कि उत्तर  प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त कार्यालय से फर्म पर कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के दस्तावेज का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
इस पर औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत व टीम 11 नवंबर को कल्याणी देवी स्थित कंपनी पहुंची, मौके पर फर्म बंद पायी गयी। गेट पर लगी घंटी बजाने पर प्रथम तल पर एक महिला आई।
सुनिल ने उन्हें बताया कि गालियाबाद के थान नंदग्राम स्थित एक फर्म पर अवैध तरीके से एस्कफ कफ सिरप खरीद-फरोख्त के आरोप रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। यहां एस्कफ की 1,27,650 बोतलें बरामद की गयी थी। इसमें मेसर्स ओम साई फार्मास्युस्टिकल फर्म का भी नाम आया।
सत्यापन करने के बाद औषधि निरीक्षक ने 1 4 नवंबर को फर्म को कारण बताओ नोटिस जाराी किया, लेकिन कोई भी जबाब नहीं दिया। इसके बाद पांच दिसंबर को उक्त फर्म के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। उक्त स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया और ना कोई भी विक्रय एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत किये गये
इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि इससे पूर्व बमरौली स्थित मेसर्स आशुतोष फार्मा और धूमनगंज लखनपुर स्थित फर्म मेसर्स एमके हेल्थकेयर फर्म पर एफआईआर दर्ज करवाही गयी थी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top