16-राज्यों-में-कोहरे-और-पाले

16 राज्यों में कोहरे और पाले की चेतावनी उत्तर और मध्य भारत में बारिश के आसार

नई दिल्ली। पश्चिमी हिमालयी राज्यों समेत उत्तर और मध्य भारत में सोमवार को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा और दिन निकलने के साथ आसमान साफ हो गया। इससे दिल्ली और कश्मीर समेत ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को मकर संक्रांति पर भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम से लेकर पूरब और पूर्वोत्तर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरे को लेकर येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ने की सम्भावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से 15 और 16 जनवरी को उत्तर और मध्य भारत के निकटवर्ती श्रेत्रों में हल्की बारिश होने की सम्भावना है। उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की सम्भावना है। उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते कोहरा छाया रह सकता है। बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही।

हिमाचल और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला भी पड़ा। इस दौरान पंजाब। हरियाणा। चंडीगढ़। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति रही और इसके लिए आईएमडी ने पहले आरेंज अलर्ट जारी किया था। शीत दिवस की स्थिति तब बनती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री से कम रहता है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6, पंजाब और हरियाणा प्रत्येक में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top